Saturday, October 17, 2026
Home Crime सुप्रीम कोर्ट में वकील ने CJI की ओर फेंका जूता, हुआ हंगामा

सुप्रीम कोर्ट में वकील ने CJI की ओर फेंका जूता, हुआ हंगामा

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। सुप्रीम कोर्ट में कार्यवाही के दौरान एक वकील ने कथित तौर पर भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर हमला करने की कोशिश की और उनकी ओर जूता फेंका। यह घटना मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष मामलों के उल्लेख के दौरान हुई। वकील जैसे ही मंच के पास पहुंचा सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत हस्तक्षेप किया और उसे कोर्ट रूम से बाहर ले गए। घटना से परिचित लोगों के अनुसार वकील की पहचान राकेश किशोर के रूप में हुई है। जब उस वकील को सुरक्षाकर्मी ले जा रहे थे, तब उन्हें यह चिल्लाते हुए सुना गया, ‘सनातन का अपमान नहीं सहेंगे।’

Advertisements

कोर्ट रूम में कुछ देर तक हंगामा भी हुआ। हालांकि, मुख्य न्यायाधीश कोर्ट रूम में हुए इस संक्षिप्त हंगामे से शांत और अविचलित दिखाई दिए, उन्होंने कोर्ट रूम में वकीलों से दिन की कार्यवाही जारी रखने का आग्रह किया। मुख्य न्यायाधीश ने कहा, “इस सब से विचलित न हों। हम विचलित नहीं हैं। ये बातें मुझे प्रभावित नहीं करतीं।” बता दें कि 18 सितंबर को मुख्य न्यायाधीश ने भगवान विष्णु की मूर्ति के पुनर्निर्माण से संबंधित एक मामले में अपनी टिप्पणियों के संबंध में ऑनलाइन आलोचनाओं की पृष्ठभूमि में कहा था कि वह सभी धर्मों का सम्मान करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here