Wednesday, October 28, 2026
Home Crime गाड़ी पार्क करने को लेकर हुई तकरार में पुलिस कर्मचारी ने कबड्डी...

गाड़ी पार्क करने को लेकर हुई तकरार में पुलिस कर्मचारी ने कबड्डी खिलाड़ी गुरमेज को मारी गोली, मौत, आरोपी गिरफ्तार

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। जिले के गांव भगवानपुर के कबड्डी खिलाड़ी के साथ एक मामूली विवाद में पुलिस कर्मचारी ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। जिसके बाद आरोपी पुलिस कर्मचारी मौके से फरार हो गया। जानकारी अनुसार कबड्डी खिलाड़ी गुरमेज सिंह पप्पी की भाभी कार में घरेलू सामान लेने के लिए बच्चों के साथ बाजार गई थी कि रास्ते में गाड़ी पार्क करने को लेकर एक पुलिस कर्मचारी से उनका विवाद हो गया, जिस पर गुरमेज की भाभी ने उसे फोन करके वहां बुलाया।

Advertisements

जहां दूसरे पक्ष ने मामूली विवाद पर गुरमेज पर गोली चला कर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। पुलिस द्वारा इस घटना की जांच शुरू कर दी गई थी तथा फरार आरोपी को गुरदासपुर के वडाला बागर गांव से गिरफ्तार कर लिया। गुरमेज की मौत के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here