
हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट-रजनीश शर्मा। मुख्यमंत्री राहत कोष में विधायक सुजानपुर कैप्टन रणजीत ₹1 लाख सप्रेम भेंट करेंगे। यह जानकारी विधायक सुजानपुर ने सचिवालय परिसर सुजानपुर में आयोजित विभागीय कर्मियों की बैठक को संबोधित करते हुए कहीं। विधायक ने सभी विभागीय अधिकारियों कर्मचारियों से आग्रह किया कि अपनी यथाशक्ति मुताबिक मुख्यमंत्री राहत कोष या प्रभावित परिवारों के लिए आगे आए और उप मंडल अधिकारी सुजानपुर के पास पैसा जमा करवाए ताकि सुजानपुर से यह सारा पैसा इकट्ठा करके हम मुख्यमंत्री राहत कोष के माध्यम से प्रभावित परिवारों तक पहुंचा सके बताते चले के विधायक मंगलवार को आपदा प्रबंधन को लेकर आयोजित विशेष बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

इस दौरान उपस्थित तमाम विभागीय अधिकारियों से उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत क्या-क्या कार्य चले हैं, क्या गतिविधियां हैं, लोगों को क्या परेशानी आ रही है। इसको लेकर चर्चा की इस दौरान विधायक ने सभी अधिकारियों को दुक शब्दों में कहा कि कोई भी अधिकारी विधानसभा क्षेत्र के जनता को लारे लपे ना लगे उनका काम करें अक्सर देखा गया है कि लोगों को बार-बार विभागों में घूमाने का कार्य किया जा रहा है जो सही नहीं है। इसके साथ-साथ अधिकारी कार्यालय में बैठने के साथ फील्ड में भी घूमें और धरातल पर क्या परेशानियां है उसका सर्वे करें। उन्होंने तमाम विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी कार्य की डीपीआर अपने कार्यालय में बैठकर ना बनाएं धरातल पर उतरकर उस स्थान पर जाकर बनाये जहां वह कार्य होना है ताकि सही कार्य हो और पैसे की बचत हो।
वहीं, विधायक ने जल शक्ति विभाग के अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि पानी के टैंक जो खुले हैं उन पर ढक्कन लगाए जिन टैंक से पानी सप्लाई अभी तक नहीं दी गई है। वहां से पानी सप्लाई सुचारु करें जो नई पानी की स्कीमें लगभग 18 बननी है उसके लिए स्थान चिन्हित करें और नई तकनीक के तहत यह स्कीमें बने इसका विशेष ध्यान रखें। विधायक ने वन विभाग के अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि किसी के घर के ऊपर अगर पेड़ लटक रहा है या गिरने वाला है तो उस पेड़ को काटने के लिए जो भी करवाई है। उसे युद्ध स्तर पर करें विभागीय उच्च अधिकारियों तक यह मामला पहुंचाएं और इसकी परमिशन लेकर आए पेड़ गिर जाने से पहले उसे कटाया जाए और उस मकान मालिक को जान माल का नुकसान हो इस चीज को ध्यान में रखें विधायक ने कहा कि खनन विभाग अवैध खनन करने वालों पर सख्त कार्रवाई करें। अपना पराया ना करें क्योंकि वह खुद फील्ड में घूम रहे हैं हर विभाग इस बात का ध्यान रखें की विधायक की हर विभाग के अधिकारी कर्मचारी पर नजर है।
विधायक ने उपमंडल अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि महीने की हर 15 तारीख को विभाग की उच्च अधिकारियों की बैठक होगी। अगर 15 तारीख को छुट्टी आती है तो यह बैठक उसके पिछले या अगले दिन होगी इसलिए अधिकारी प्रत्येक मासिक बैठक में भाग लें और जो कार्य आज बताए गए हैं , उन्हें पूरा करके इसकी सूचना उस बैठक में साझा करें
इस मौके पर उपमंडल अधिकारी विकास शुक्ला तहसीलदार प्रवीण ठाकुर नगर परिषद अधिकारी रमन शर्मा थाना प्रभारी राकेश धीमान जल शक्ति विभाग के एसडीओ राजेश धीमान विकास खंड अधिकारी किशोरी लाल विकास खंड अधिकारी टॉनिदेवी वैशाली, CDPO शिक्षा विभाग से डायरेक्टर हायर व एलिमेंटरी एग्रीकल्चर, होल्टीकल्चर, लोक निर्माण विभाग के Xen सहित तमाम विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।












