Sunday, October 11, 2026
Home International PM Modi मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रुप...

PM Modi मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में होंगें शामिल

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मार्च महीने मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीन रामगुलाम ने इसकी घोषणा की। मॉरीशस के प्रधानमंत्री रामगुलाम ने ‘नेशनल असेंबली’ को संबोधित करते हुए कहा कि यह हमारे देश के लिए वास्तव में एक विशेष सम्मान की बात है कि (प्रधानमंत्री मोदी के) इतने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद हमें ऐसे प्रतिष्ठित व्यक्तित्व की मेजबानी करने का अवसर मिलेगा।” हर साल 12 मार्च को मॉरीशस अपना राष्ट्रीय दिवस मनाता है। इसे 12 मार्च, 1968 को ब्रिटिश शासन से आजादी मिली थी।

Advertisements

रामगुलाम ने कहा, ‘‘मुझे हमारे देश की स्वतंत्रता की 57वीं वर्षगांठ के समारोह के संदर्भ में सदन को यह सूचित करते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि मेरे निमंत्रण पर भारत के प्रधानमंत्री महामहिम नरेंद्र मोदी ने हमारे राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि बनने पर सहमति व्यक्त की है।” उन्होंने भारतीय नेता के व्यस्त कार्यक्रम का जिक्र करने के लिए मोदी की हाल की पेरिस और अमेरिका यात्राओं का भी उल्लेख किया। रामगुलाम ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा हमारे दोनों देशों के बीच घनिष्ठ संबंधों का प्रमाण है।” मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में पिछले साल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई थीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here