
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के प्रसिद्ध कवि रमणीक सिंह घुम्मण, जो शिक्षा विभाग पंजाब में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल खड़कां में अध्यापक के पद पर सेवाएं दे रहे हैं, द्वारा लिखित पुस्तक ‘बंदिशां तो पार’ का आज होशियारपुर शिक्षा विभाग की ओर से जिला शिक्षा अधिकारी ललिता अरोड़ा ने लोकार्पण किया।

उप जिला शिक्षा अधिकारी धीरज वशिष्ट ने बताया कि लेखक की इससे पहले दो पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं, जिन्हें समाज के हर वर्ग ने काफी पसंद किया। जिला सुधार दल इंचार्ज शलिंद्र ठाकुर ने इस काव्य संग्रह की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह सप्त ऋषि पब्लिकेशन चंडीगढ़ द्वारा प्रकाशित किया गया है और साहित्य व मानव की विभिन्न भावनाओं को छूता हुआ प्रत्येक व्यक्ति को आनंद व नैतिकता के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करेगा। प्रिंसिपल तरलोचन ने अंधविश्वासों से दूर रहने और सच्ची इबादत करने की बात करते हुए इस पुस्तक में लियाकत और आवाज-ए-पंजाब जैसी कविताओं की प्रशंसा की है।
इससे पहले इस कवि की दो रचनाएं ‘लफ्जां दे सागर’ और ‘आगाज-ए-लिखत’ भी प्रकाशित हो चुकी हैं। इस अवसर पर अजय कुमार, जगजीत सिंह, परमिंदर सिंह, बलकार सिंह सहित शिक्षा विभाग के अन्य कर्मचारी भी उपस्थित थे।












