Tuesday, October 6, 2026
Home Education नेताजी सुभाष चंद्र बोस कालेज के छात्रों ने प्रश्रोत्तरी प्रतियोगिता में पाया...

नेताजी सुभाष चंद्र बोस कालेज के छात्रों ने प्रश्रोत्तरी प्रतियोगिता में पाया प्रथम स्थान

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मारक राजकीय महाविद्यालय के छात्रों ने धर्मशाला महाविद्यालय में आयोजित एक्सीलेसर प्रतियोगिता में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया है।

Advertisements

जानकारी देते हुए बी.बी.ए. विभाग के संयोजक डा. विक्रम सिंह ठाकुर ने बताया कि धर्मशाला महाविद्यालय में आयोजित इस अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता में तरूण, दक्ष और अनिरूद्ध की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। भाषण स्पर्धा में दीक्षा शर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में बीबीए विभाग से प्रो. भानु प्रिया और प्रो. चंद्रेश के नेतृत्व में छात्रों ने भाग लिया। महाविद्यालय परिसर में पहुंचने पर प्राचार्य डा. अंजू बत्ता सहगल ने विजेता रही टीम और उनके प्राध्यापकों को उनकी उपलब्धि पर बधाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here