Tuesday, October 13, 2026
Home Jammu & Kashmir पुंछ में एलओसी के पास घुसपैठ की कोशिश कर रहे 2 आतंकियों...

पुंछ में एलओसी के पास घुसपैठ की कोशिश कर रहे 2 आतंकियों को सेना ने किया ढेर

जम्मू/राजौरी (द स्टैलर न्यूज़), अनिल भारद्वाज। जम्मू के पुंछ बुड्ढा अमरनाथ में खलल डालने के लिए आतंकी हरेक कोशिश कर नुकसान करने की फिराक कर रहे हैं, लेकिन भारतीय जांबाज जवान की तरफ से उन्हें मुंह पर खानी पड़ रही हैं।
हर साल इस मौसम में खासकर पाकिस्तान आतंकियों की घुसपैठ को तेज कर देता है। खराब मौसम की आड़ में बौखलाए पाकिस्तान ने आतंक मचाने के लिए कुछ लोगों को इनाम देकर ( लाइन ऑफ कंट्रोल) नियंत्रण सीमा रेखा के इस ओर भेजने की कोशिश कर रहा है ताकि पुंछ में बाबा बुड्ढा अमरनाथ जी की यात्रा में खलल डाल कर ज्यादा से ज्यादा नुकसान किया जा सके। भारत वर्ष से हर रोज हजारों की संख्या में भक्त जन बाबा जी के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। भारतीय सेना की पैनी नजर सतर्क उन्हें नापाक हरकत को नाकाम साबित कर रही है।

Advertisements

खराब मौसम की आड़ में नियंत्रण रेखा के पास नाले को लांग कर इस और आतंकियों की घुसने की जानकारी सेना को मिली और सीमावर्ती क्षेत्र को घेरे में लेकर दो आतंकियों को मौके पर ही ठोक दिया जिनके पास से दो राइफलें, पिस्टल, और बड़ी मात्र में गोलाबारूद बरामद किया। जेके प्रदेश के अन्य जगहों सहित सीमावर्ती जिला पुंछ और राजौरी में आतंकियों और उनके मददगारों ढेर करने के लिए तलाशी अभियान अभी जारी हैं। पुंछ के देवागर सेक्टर में ऑपरेशन शिवशक्ति के तहत मार गिराए आतंकियों के पास से दो एके 47 राइफलें, एक पिस्टल सहित 5 एके मैगज़ीन, एक पिस्टल मैगज़ीन 2, आईईडी दो, ग्रेनेड, राउंड्स, एक स्मार्टफोन, सिम कार्ड, अन्य युद्ध संबंधी सामान और निजी सामान बरामद हुआ है। वहीं जेके पुंछ पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। भारतीय सेना , सीआरपीएफ, जेके पुलिस का आतंकियों की गतिविधियों को देखते हुए संयुक्त तलाशी अभियान जारी है। बाबा बुड्ढा अमरनाथ चट्टानी स्थल पुंछ और यात्रा एरिया की निगरानी तीसरी आंख से की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here