
हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। हमीरपुर से मंडी बन रहे नेशनल हाइवे नंबर 03 के ठाणा और दरकोटी के बीच मेन हाइवे की दशा सुधारने का काम आज से शुरू हो गया है। यहां चढ़ाई और खाई के बीच मंडरा रहे एक्सीडेंट की बढ़ती घटनाओं के बाद एनएचएआई (मार्थ) की प्रोजेक्ट इंप्लीमेंटेशन यूनिट एक्शन में आई है। आपको बता दें कि। इस स्थान पर डंगे दरकने और मलबा खिसकने से हाइवे पहले ही बंद है। दरकोटी मोड़ होकर पुराने रोड से की गई कनेक्टिविटी भी भारी जल प्रवाह से खतरनाक रूप ले चुकी है। लोग और वाहन चालक अक्सर पूछते नजर आ रहे हैं कि क्या हमीरपुर अवाहदेवी नेशनल हाईवे बंद होने का इंतजार किया जा रहा है।

दिन में सैकड़ों वाहन इसी से पुराने रोड गुजर रहे हैं। वहीं प्रोजेक्ट इंप्लीमेंटेशन यूनिट की विभागीय जानकारी मुताबिक आज से पुराने रोड पर कंकरीट बिछाकर रोड को वाहनों के चलने योग्य बनाने का कार्य शुरू किया जा रहा है। इसके अलावा दरकोटी के पास चढ़ाई और खाई को भी ठीक कर वाहनों के आवागमन को आसान किया जाएगा। इस बारे हाईवे इंजीनियर अंकित सिंह ने बताया कि दरकोटी के पास पुराने रोड और नए हाइवे को वाहनों के सुरक्षित आवागमन के लिए ठीक करने का कार्य शुरू कर दिया गया है।












