Thursday, October 22, 2026
Home National लगबाल बस्ती के युवक मंडल ने सराज घाटी के देजी गांव पहुंच...

लगबाल बस्ती के युवक मंडल ने सराज घाटी के देजी गांव पहुंच की पीड़ितों की मदद

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। मानव सेवा की लौ ले प्रदेश के कोने कोने से लोग सराज घाटी में पीड़ितों की मदद के लिए पहुंच रहे हैं । इसी कड़ी में  युवक मंडल टीम लगबाल बस्ती सराज में  देजी पंचायत में पहुंची ।इस  गांव में  एक ही गांव के 11 व्यक्तियों की इस हादसे में जान चली गई थी युवकों ने जरूरतमंद व्यक्तियों को वहां की  प्रधान मोनिका कुमारी के सहयोग से  एक  रुपए की धनराशि लोगों में वितरित की।  

Advertisements

मौके पर लोगों को खाद्य सामग्री भी वितरित की गई। युवक मंडल प्रधान अरुण कुमार सचिव अजय कुमार , रवि कुमार , संजय कुमार,  विनोद कुमार , राजकुमार , काकू रोहित , शिवम,  परवीन उर्फ मिठू , विशाल ठाकुर , मोहित ठाकुर वीरेंद्र कुमार,  आकाश  भूतपूर्व प्रधान राजीव , व  पुरुषोत्तम इन सब के सहयोग से ग्राम वासियों से खाद्य सामग्री व पैसे इकट्ठे करके सिराज में जाकर लोगों की मदद की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here