Sunday, October 25, 2026
Home Latest अग्निवीर भर्ती के लिए सी-पाइट कैंप थेह कांजला में निःशुल्क शारीरिक ट्रेनिंग...

अग्निवीर भर्ती के लिए सी-पाइट कैंप थेह कांजला में निःशुल्क शारीरिक ट्रेनिंग जारी

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब सरकार द्वारा सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए निःशुल्क शारीरिक प्रशिक्षण सी-पाइट कैंप थेह कांजला, कपूरथला में आयोजित किया जा रहा है। जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो की उप निदेशक नीलम महे ने बताया कि जालंधर, कपूरथला और होशियारपुर जिलों के जिन युवाओं ने सेना अग्निवीर की लिखित परीक्षा पास की है, वे शारीरिक परीक्षा की तैयारी हेतु प्रशिक्षण हेतु जल्द से जल्द सी-पाइट कैंप थेह कांजला में रिपोर्ट करें। उन्होंने बताया कि इसके अलावा, युवा पंजाब पुलिस में भर्ती के लिए शारीरिक परीक्षा की तैयारी के लिए सी-पाइट कैंप थेह कांजला में भी रिपोर्ट कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि कैंप में युवाओं के लिए जिम और खेलकूद की विशेष व्यवस्था है।

Advertisements

सी-पाइट कैंप कपूरथला के अधिकारी कैप्टन अजीत सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए उम्मीदवार अपने आधार कार्ड, 10वीं या 12वीं कक्षा के प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र आदि की फोटोकॉपी और दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ साथ लाएं। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा युवाओं को मुफ्त प्रशिक्षण, शिक्षा, आवास और भोजन की सुविधा प्रदान की जाएगी। इस बारे में अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 83601-63527, 69002-00733 पर संपर्क किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here