Saturday, October 24, 2026
Home Himachal शिमला के चर्चित बिशप कॉटन स्कूल के 3 छात्र बरामद, किडनैपर गिरफ्तार

शिमला के चर्चित बिशप कॉटन स्कूल के 3 छात्र बरामद, किडनैपर गिरफ्तार

हिमाचल प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। शिमला के बिशप कॉटन स्कूल से लापता हुए तीन बच्चों को पुलिस ने 24 घंटों के भीतर ढूंढ लिया है। पुलिस ने तीनों बच्चों को कोटखाई इलाकें से बरामद किया है। बच्चों को किडनैप किया गया था। पुलिस ने किडनैपर को भी गिरफ्तार कर लिया है। कोटखाई पुलिस स्टेशन के SHO अंकुश ठाकुर ने बताया कि सभी तीनों बच्चे सुरक्षित हैं। उन्हें कोटखाई में कोकुनाला के पास से एक खंडहर इमारत से रेस्क्यू किया गया है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में एक शख्स को हिरासत में लिया गया है।

Advertisements

पुलिस ने बताया कि जिन बच्चों का किडनैप हुआ उनके नाम वेदांश भारती, अंगद लाठर और हितेंद्र सिंह हैं। वेदांश हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले का रहने वाला है। वहीं अंगद लाठर हरियाणा के करनाल का और हितेंद्र सिंह पंजाब के मोहाली का रहने वाला है। शिमला के एसपी संजीव कुमार गांधी ने बताया था कि बच्चे स्कूल से लगभग 600 मीटर की दूरी पर गायब हुए। बच्चों को आखिरी बार स्कूल के पास देखा गया था। पुलिस की टीम ने शिमला के कई इलाकों के CCTV फुटेज चेक किए। हैरानी की बात थी कि स्कूल से निकलने के बाद ये बच्चे कहीं नजर नहीं आए। वे मॉल रोड भी नहीं पहुंचे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here