Wednesday, October 28, 2026
Home Latest राहुल और उनकी चाची का कुछ अमीर कुत्ता प्रेमियों सहित सुप्रीम कोर्ट...

राहुल और उनकी चाची का कुछ अमीर कुत्ता प्रेमियों सहित सुप्रीम कोर्ट के फैसले का विरोध लज्जाजनक: चावला 

अमृतसर (द स्टैलर न्यूज़)। जिस देश में एक वर्ष में 37 लाख से ज्यादा लोगों को आवारा कुत्तों ने काटा, कितने लोगों की मौत हो गई, कितने हमेशा के लिए रोगी हो गए और हलकाय जैसी भीषण बीमारी जिसका कोई इलाज भी नहीं उससे तड़प तड़प कर मर गए। मरने वालों में ज्यादा बच्चे रहे। इनका दर्द, इनकी पीड़ा, इन परिवारों के आंसू यह तथाकथित पशु प्रेमी जिनका नेता राहुल गांधी है, न देख पाए, न समझ पाए और न कभी उन परिवारों के आंसू पोंछने के लिए गए। कभी इन्होंने उन घरों में जाकर नहीं देखा जिनके बच्चे कुत्ते खा गए और सरकारें भी गूंगी बनी रहीं।

Advertisements

न भारत सरकार बोली, न प्रांतीय सरकारों और न ही ये संसद में विपक्ष के बड़े नेता। अब सर्वोच्च न्यायालय ने जो निर्णय आवारा कुत्तों पर नियंत्रण के लिए है उसे देश का आम आदमी खुश है और स्वयं को सुरक्षित महसूस कर रहा है। कुत्तों के प्रेम में दिल्ली की सड़कों पर नारे लगाने वाले, कैंडल जलाने वाले कभी उन घरों के आसपास तो आएं जिनके बच्चे कुत्ते खा गए और जो गरीबी के कारण सारे इंजेक्शन भी नहीं लगवा पाए तथा आज भी तड़प रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here