Sunday, October 25, 2026
Home Crime गांव देनोवाल खुर्द में नशा तस्करों के घर पर चला पीला पंजा

गांव देनोवाल खुर्द में नशा तस्करों के घर पर चला पीला पंजा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब सरकार की ओर से नशे को जड़ से खत्म करने के लिए शुरू किए गए ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान के अंतर्गत नशे के खात्मे और नशा तस्करों की ओर से किए गए अवैध कब्जों को हटाने के लिए होशियारपुर पुलिस ने गढ़शंकर में पंचायती विभाग के साथ मिलकर गांव देनोवाल खुर्द की बस्ती सैंसिया में 13 मरले जगह पर पंचायती जमीन पर किए गए 5 अनधिकृत निर्माण को आज ढहा दिया। यह अवैध निर्माण 9 लोगों की ओर से किया गया था, जिन पर 100 एफ.आई.आर दर्ज है, जिनमें से 92 एफ.आई.आर एन.डी.पी.एस से संबंधित मामलों की और कई मामलों में इन्हें वे सजा भी सुनाई जा चुकी है।

Advertisements

https://www.facebook.com/share/r/1B7bzUazyB

इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए एस.एस.पी. होशियारपुर संदीप कुमार मलिक ने बताया कि ग्रामीण विकास व पंचायत अधिकारी को इस अवैध निर्माण को ढहाने के लिए पुलिस सहायता की आवश्यकता थी, के अनुरोध पर कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई 9 लोगों के खिलाफ की गई है। इनमें गुलजार सिंह, सुखविंदर रानी, गुरदयाल सिंह, अमरजीत कौर, निर्मल चंद, इंदरजीत, जोगा सिंह, संतोख सिंह व जोगिंदर सिंह शामिल है।  

उन्होंने दोहराया कि पंजाब सरकार के निर्देशों पर होशियारपुर पुलिस की ओर से नशे और अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई को जारी रखा जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि ऐसी अवैध गतिविधियों की जानकारी पुलिस को दी जाए। उन्होंने आश्वासन दिया कि दोषियों के खिलाफ तुरंत और सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने नशा तस्करों को चेतावनी दी कि या तो नशा तस्करी छोड़कर कोई और काम कर लें, या सख्त से सख्त कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

https://www.facebook.com/share/r/1B2uFYsVad

उन्होंने बताया कि इन तस्करों से स्थानीय लोग बहुत परेशान थे, जिसके लिए उन्होंने पंजाब सरकार की इस कार्रवाई का स्वागत किया है। लोगों ने कहा कि वे पंजाब सरकार द्वारा प्रदेश में नशे को खत्म करने के लिए किए जा रहे इन प्रयासों का स्वागत करते हैं। इस दौरान उनके साथ एस.पी मेजर सिंह, डी.एस.पी पलविंदर सिंह, डी.एस.पी जसप्रीत सिंह के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here