Monday, October 12, 2026
Home Crime Pahalgam Attack: आतंकियों के संपर्क में थे 10 से अधिक ओरवग्राउंड वर्कर्स,...

Pahalgam Attack: आतंकियों के संपर्क में थे 10 से अधिक ओरवग्राउंड वर्कर्स, मोबाइल एप्स व चीनी सैटेलाइट तकनीक के जरिए था संपर्क

जम्मू-कश्मीर (द स्टैलर न्यूज़)। पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले की पूरे देश में निंदा की जा रही है। इस हमले में 26 निर्दोष लोगों की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। इस हमले को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है कि यह चारों आतंकी न केवल पाकिस्तान से प्रशिक्षित होकर आए थे, बल्कि उन्हें स्थानीय स्तर पर 10 से अधिक ओरवग्राउंड वर्कर्स का पूरा नेटवर्क मदद कर रहा था।

Advertisements

हमले में शामिल चारों आतंकियों में से दो पाकिस्तानी नागरिक थे और बाकी ने पाकिस्तान में जाकर आतंकी ट्रेनिंग ली थी। खुफिया एजेंसियों के मुताबिक आतंकियों और उनके मददगारों के बीच लगातार एनक्रिप्टेड मोबाइल एप्स और चीनी सैटेलाइट तकनीक के जरिए संपर्क बना हुआ था। इससे यह साबित होता है कि इस घटना को पूरी योजना के तहत अंजाम दिया गया।   

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here