Monday, October 26, 2026
Home Himachal बॉबी शर्मा का भजन ‘कुत्थू  जन्मेया.. कुत्थू लेया अवतार’ रिलीज

बॉबी शर्मा का भजन ‘कुत्थू  जन्मेया.. कुत्थू लेया अवतार’ रिलीज

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर सिंगर बॉबी शर्मा का कृष्ण भजन कुत्थू  जन्मेया.. कुत्थू ले अवतार रिलीज हुआ है। भजन को कृष्ण भक्तों ने खूब पसंद किया है। देखते ही देखते युटुब पर इस भजन की व्यूवरशिप हजारों में पहुंच गई है।

Advertisements

भजन में संगीत और वीडियो डायरेक्टर के रूप में पुनीत कुमार विक्की, ऑडियो और वीडियो एस आर स्टूडियो प्रोडक्शन तथा कलाकारों के रूप में माहिरा, पंकज, नैना,जिगर, बबीता, ने निदेशक मास्टर काकू  के निर्देशन में खूबसूरत अभिनय किया है। मास्टर काकू पहले भी कई पहाड़ी भजनों को निर्देशित कर चुके हैं। भजन को खूबसूरत स्थानों पर शूट कर खूब निखारा गया है। बॉबी शर्मा ने भी अपने चिरपरिचित अंदाज में भजन को स्वर दे लोगों को गुनगुनाने के लिए विवश कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here