
विजयवाड़ा (द स्टैलर न्यूज़)। विजयवाड़ा से बेंगलुरू जाने वाला विमान रनवे पर टैक्सी करते समय एक चील से टकरा गया। जिसके कारण एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक फ्लाइट रद्द कर दी गई।
Advertisements

एक अधिकारी ने बताया, ‘पक्षी से टक्कर टेकऑफ से पहले हुई। विमान रनवे पर टैक्सी कर रहा था तभी यह हादसा हुआ।’ इस घटना के बाद एयर इंडिया एक्सप्रेस ने यात्रियों के लिए वैकल्पिक इंतजाम किए ताकि उनकी परेशानी कम हो सके।












