टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रिषीपाल। गांव मूनक कलां के नजदीक हाइवे पर बीती रात हुए दर्दनाक सडक़ हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी अनुसार मृतक की पहचान सरवन सिंह पुत्र दीदार सिंह निवासी गांव कंधारी चक के रूप में हुई है।
हादसे में घायल संदीप सिंह पुत्र दिलबाग सिंह को टांडा के नीजि अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए लाया गया जहां से उसकी हालत देखते हुए उसे जालंधर के प्राइवेट अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। घटना रात करीब 10 बजे हुई जब गन्ने की ट्राली लेकर जा रहे सरवन सिंह के ट्रैक्टर ट्राली में टैंकर ने टक्कर मार दी।
जिस कारण सरवण सिंह की मृत्यु हो गई जबकि संदीप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। टांडा पुलिस ने टैंकर चालक सतपाल सिंह निवासी नंगल बिहाला के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।