पंडित विक्रम मेहता ने युवा ब्राह्मण सभा की कार्यकारिणी का किया विस्तार

yuva brahmin sabha-10 नए सदस्यों को शामिल कर कार्यकारिणी सदस्यों की संख्या की 31, भगवान परशुराम जयंति की शोभायात्रा की तैयारियों पर की चर्चा-होशियारपुर। श्री भगवान परशुराम जयंति के उपलक्ष्य में तैयारियों तथा कार्यकारिणी के विस्तार को लेकर युवा ब्राह्मण सभा की बैठक होटल फाइन डाइन शिमला पहाड़ी चौक में अध्यक्ष पंडित विक्रम मेहता की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर पंडित विक्रम मेहता ने 7 मई को भगवान परशुराम जयंति के उपलक्ष्य में निकाली जा रही शोभायात्रा संबंधी विस्तृत चर्चा की और तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए अध्यक्ष मेहता ने कार्यकारिणी 21 सदस्यों से बढ़ाकर 31 सदस्यों की, की तथा सर्वसम्मति से सदस्यों के नाम घोषित किए। उन्होंने बताया कि नए सदस्यों में गौरव भारद्वाज, राजन शर्मा, सोनू शर्मा, महेश शर्मा गोल्डी, शम्मी शर्मा, अंकित पराशर, भोला शर्मा, विशाल शर्मा पहलवान, विशाल मोहन पहलवान तथा मनीष अग्निहोत्री को शामिल किया गया है। उन्होंने कार्यकारिणी के नए सदस्यों को युवा ब्राह्मण सभा के विस्तार के लिए प्रयास करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि आज जिस तरह से देश के हालात बन रहे हैं या बनाए जा रहे हैं उसमें ब्राह्मणों का संगठित होना समाज व देश हित में है। इसलिए श्री ब्राह्मण सभा व युवा ब्राह्मण सभा इस पथ पर निरंतर प्रयासरत रहेगी ताकि समाज व देश पर किसी तरह की विपत्ती आने पर हर ब्राह्मण अपना योगदान डाल सके। इस मौके पर सरपरस्त दीपक शारदा, निपुण शर्मा, अनिल डोगरा, वरुण ऐरी, गौरव भार्गव, सनम शर्मा, नगिंदर शर्मा, सुनील शर्मा, अरविंद शर्मा, शिव शर्मा शिबू, गौरव भारद्वाज, अनुराग कालिया, नीरज शर्मा, आशू वशिष्ट, बनी शर्मा, राजीव शर्मा, हितेष पराशर, संदीप शर्मा के अलावा बलराज शर्मा विशेष तौर से उपस्थित थे।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here