Sunday, October 25, 2026
Home Chandigarh नगर निगम हाउस में हंगामा, मिनट्स की फाड़ी कॉपी, मेयर का विरोध...

नगर निगम हाउस में हंगामा, मिनट्स की फाड़ी कॉपी, मेयर का विरोध कर रहे कांग्रेस-आप पार्षद निकाले बाहर

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। नगर निगम हाउस की बैठक में आज जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस और आप पार्टी के पार्षदों ने हाउस में जमकर नारेबाजी की। आप और कांग्रेस पार्षदों ने आरोप लगाया कि पिछली हाउस की बैठक के मिनट्स पूरी तरह से मनमर्जी से तैयार किए गए है और बैठक में आप और कांग्रेस के पार्षदों को बेवजह मार्शल से बाहर निकलवा दिया गया। करीब 1 घंटे तक हाउस की बैठक में जमकर हंगामा होता रहा और स्थिति उस समय और भी बिगड़ गई। जब कांग्रेस के पार्षदों ने पिछली बैठक के मिनट्स की कॉपियों को फाड़ कर मेयर के पटल पर फेंक दिया। मेयर हरप्रीत कौर बबला ने पार्षदों के हंगामा और मिनट्स की कॉपियां फाड़ने वाले पार्षदों को सदन से बाहर निकालने के आदेश दे दिए। उन्होंने सीनियर डिप्टी मेयर जसवीर सिंह बंटी और डिप्टी मेयर तरुण मेहता के अलावा पार्षद प्रेमलता को भी मिनट्स की कॉपी फाड़ने पर हाउस से बाहर निकालने के आदेश दे दिए।

Advertisements

मेयर के फैसले को लेकर आप और कांग्रेस पार्षदों ने जमकर विरोध किया सभी अपनी सीटों से उठकर बीच हाउस में आकर जमकर नारेबाजी करने लगे। हालत को देखते हुए मेयर ने फिलहाल हाउस मीटिंग को कुछ समय के लिए स्थापित कर दिया है। हाउस की मीटिंग शुरू होते ही पार्षद सौरभ जोशी ने हॉर्टिकल्चर विभाग की कार्य प्रणाली को लेकर कई सवाल उठाए उन्होंने कहा कि कूड़े के निस्तारण को लेकर शहर में 110 से अधिक जगहों पर पड़ता बनाए गए हैं, लेकिन उनकी हालत बहुत ही खराब है। साथ ही हॉर्टिकल्चर विभाग में कई अन्य अनियमितता को लेकर उन्होंने नगर निगम कमिश्नर से जांच की मांग की। हाउस की बैठक में जब भाजपा के कुछ पार्षदों ने हाल ही में मास्को में मेयर को मिले अवार्ड पर बधाई देनी शुरू की तो इसका भी आप और कांग्रेस पार्षदों में जमकर विरोध किया। रात कूड़ा फेंकने के मामले में भी जमकर हंगामा हुआ। इस मामले में कांग्रेस पार्षदों ने कहा कि किसी बड़े नेता के आदेशों पर ही किया गया। लेकिन इसकी सजा दो बेकसूर कर्मचारियों को सस्पेंड करके दी गई है। कांग्रेस और अपने दोनों कर्मचारियों को तुरंत बहाल करने की मांग भी की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here