Friday, October 23, 2026
Home Crime गांव बस्सी दौलत खां: चोरों ने बनाया एन.आर.आई. के घर को निशाना,...

गांव बस्सी दौलत खां: चोरों ने बनाया एन.आर.आई. के घर को निशाना, जेबर और नकदी उड़ाई

होशियारपुर/मेहटीयाणा (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: कमल। थाना मेहटीयाणा में पड़ते गांव बस्सी दौलत खां में चोरों ने एक एन.आर.आई. के घर को निशाना बनाते हुए वहां से लाखों रुपये के गहनें और नकदी चोरी कर ली। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर जांच शुरु कर दी है।

Advertisements

जानकारी देते हुए सुरेश कुमार पुत्र जगन नाथ निवासी बस्सी दौलत खां ने बताया कि उनकी माता गांव में रहती है तथा बाकी सारा परिवार विदेश में रहता है। उन्होंने बताया कि वे अपने किसी रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में भाग लेने के लिए यहां आए हुए हैं। उन्होंने बताया कि बीते दिन 19 मार्च को सुबह वे गांव जंडियाला में शादी समारोह में भाग लेने के लिए गए थे। उन्होंने बताया कि रात्रि करीब साढे 9 बजे जब वह घर वापस आए तो देखा कि घर का दरवाडा टूटा हुआ था।

उन्होंने बताया कि जब उन्होंने अंदर जाकर देखा तो अंदर अल्मारी टूटी हुई थी और घर का सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने बताया कि चोर उनके घर से सोने का आभूषण जिनकी कीमत लगभग 15 लाख रुपये बनती है के अलावा दो हजार रुपये अमेरिकन डालर, एक लाख पचार हजार भारतीय रुपये, 600 कैनेडियन डालर तथा करीब 200 सिंघापुर की करंसी चोरी करके ले गए। उन्होंने बताया कि उनका करीब 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। चोरों ने घर की पिछली दीवार फांद कर दरवाजा तोडक़र चोरी की घटना को अंजाम दिया। इस संबंधी सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here