शोक समाचार: मा. कृष्ण कुमार और संजीव अरोड़ा के बहनोई सुनील खन्ना का निधन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भाजपा नेता मास्टर कृष्ण कुमार अरोड़ा एवं नगर निगम के इंस्पैक्टर संजीव अरोड़ा के बहनोई सुनील खन्ना पुत्र प्राणनाथ खन्ना निवासी शालीमार नगर का संक्षिप्त बीमारी के चलते निधन हो गया। उन्होंने उपचार दौरान जालंधर के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली।

Advertisements

श्री अरोड़ा की बहन सुनीता रानी का पहले ही निधन हो चुका है। संजीव अरोड़ा ने बताया कि उनके बहनोई अपने पीछे पिता व दो बेटे छोड़ गए हैं। सुनील खन्ना का संस्कार 21 मार्च को किया जाएगा तथा इस संबंधी सूचना दी जाएगी, फिलहाल खन्ना के पार्थिव शरीर को जालंधर से होशियारपुर लाया जा रहा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here