Saturday, October 24, 2026
Home Himachal बाहर से लाकर डबरेड़ा पंचायत की सड़क पर फेंका जा रहा कूड़ा,...

बाहर से लाकर डबरेड़ा पंचायत की सड़क पर फेंका जा रहा कूड़ा, ग्रामीणों में रोष, पुलिस कर रही छानबीन 

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट-रजनीश शर्मा। हमीरपुर जिला की ग्राम पंचायत डबरेड़ा की मुख्य सड़क पर पिछले कुछ दिनों से बाहर से लाकर कूड़ा-कचरा फेंके जाने का सिलसिला लगातार जारी है। सुबह-सुबह सड़क किनारे गाड़ियों में भरकर लाया गया यह कचरा  डुगली गांव और आईटीआई लंबलू  के बीच फेंका गया , जिससे न सिर्फ दुर्गंध फैल रही है बल्कि राहगीरों और आसपास रहने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Advertisements

ग्रामीणों का कहना है कि यह कचरा गांव के लोगों का नहीं, बल्कि बाहर से लाकर डाला जा रहा है। रात के समय कुछ गाड़ियाँ आती हैं और सड़क किनारे कचरा खाली कर देती हैं। इसमें प्लास्टिक के लिफाफे तथा अन्य कचरा शामिल है। 

स्थानीय निवासियों ने पंचायत प्रशासन से इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि अगर जल्द रोकथाम नहीं की गई तो यह जगह गंदगी और बीमारियों का अड्डा बन जाएगी।

वहीं डबरेड़ा पंचायत के प्रधान सुरेश शर्मा ने   बताया कि उन्हें इस मामले की जानकारी मिली है और दोषियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज या ग्रामीण निगरानी की मदद ली जा रही है। इसके अलावा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर  तथा पुलिस प्रशासन को भी शिकायत की है। पुलिस मौके पर भी आई लेकिन आरोपियों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। उन्होंने लोगों से भी निगरानी रखने की अपील की है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here