Thursday, October 8, 2026
Home Himachal शादी का झांसा दे युवती से हुआ दुष्कर्म, मामला दर्ज

शादी का झांसा दे युवती से हुआ दुष्कर्म, मामला दर्ज

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट:- रजनीश शर्मा। शादी का झांसा दे सरकाघाट के एक युवक द्वारा हमीरपुर की एक युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती की शिकायत के बाद महिला थाना हमीरपुर में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। नेपाली मूल की पांच वर्ष की बच्ची से हुए दुष्कर्म मामले के बाद एक सप्ताह में रेप का यह दूसरा मामला सामने आया है।  वीरवार को दर्ज हुए मामले में एक 25 वर्ष की युवती ने सरकाघाट जिला मंडी के एक व्यक्ति पर उसके साथ बलात्कार करने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार युवक ने हमीरपुर की युवती को शादी करने का वादा किया था, जिसके बाद उनके शारीरिक संबंध बने थे ।

Advertisements

युवती ने शिकायत दर्ज करवाई है कि बाद में युवक ने शादी करने से मना कर दिया । प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आई.पी.सी. की धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस बारे में पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि एक युवक के खिलाफ शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बना दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है । उन्होंने बताया कि आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here