
मुंबई (द स्टैलर न्यूज़)। राष्ट्रपति कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के शरद पवार गुट के विधायक रोहित पवार पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नाम पर फर्जी आधार कार्ड बनवाने का आरोप लगाया गया। जिसके खिलाफ मुंबई पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। यह शिकायत भाजपा नेता धनंजय वागस्कर ने दर्ज कराई है। वागस्कर ने अपने आरोप में कहा है कि रोहित पवार ने झूठे दस्तावेज तैयार कर डोनाल्ड ट्रंप के नाम का आधार कार्ड बनवाया।

शिकायत में आगे कहा गया है कि विधायक पवार ने यह कृत्य केवल सरकारी दस्तावेजों की विश्वसनीयता पर सवाल उठाने के उद्देश्य से नहीं किया, बल्कि यह सार्वजनिक शांति भंग करने और साइबर अपराध को बढ़ावा देने का भी प्रयास है। मुंबई पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए रोहित पवार और इस मामले से जुड़े अन्य संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।












