Monday, October 26, 2026
Home Crime ट्राई रूम में कैमरा देखकर भडकी लड़की, गुस्से में युवकों ने की...

ट्राई रूम में कैमरा देखकर भडकी लड़की, गुस्से में युवकों ने की हवाई फायरिंग

फिरोजपुर (द स्टैलर न्यूज़)। फिरोजपुर से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। जहाँ एक लड़की कॉस्मेटिककी दुकान में कपड़े ट्राई करने के लिए स्टोर रूम में गई और वहां कैमरा देखकर भड़क उठी। कुछ ही मिनटों में मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट और हवाई फायरिंग तक हो गई। घटना की तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं।जानकारी के अनुसार, एक लड़की कॉस्मेटिक की दुकान पर सामान खरीदने पहुंची थी। जब वह ट्रायल के लिए दुकान के स्टोर रूम में गई तो उसे अंदर कैमरे नजर आए। उसने तुरंत अपने भाइयों को बुला लिया। दोनों पक्षों में बहसबाजी बढ़ी और लड़की के परिवार के युवकों ने दुकानदारों से हाथापाई शुरू कर दी। बीच-बचाव करने आए दूसरे दुकानदार और एक युवक भी घायल हो गए।

Advertisements

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवकों ने दुकान पर हवाई फायरिंग भी की। दुकानदार कुलदीप कुमार ने बताया कि लड़की जब ट्रायल रूम में गई तो उसने कैमरा देखकर शोर मचा दिया। जबकि हमने पहले ही कैमरे बंद कर दिए थे। युवकों ने बिना बात सुने हमारे साथ मारपीट की और दुकान में तोड़फोड़ की। एक अन्य दुकानदार कमल कुमार ने बताया कि “बीच-बचाव करने वाले लोगों को भी पीटा गया। जिससे कई घायल हुए। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here