Monday, October 12, 2026
Home Himachal पैर फिसलने के कारण व्यक्ति की मौत

पैर फिसलने के कारण व्यक्ति की मौत

बिलासपुर (द स्टैलर न्यूज़)। लढयाणी गांव में व्यक्ति की गिरने से मौत हो गई। व्यक्ति मिस्त्री का कार्य करता था। घुमारवीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार लढयानी गांव का सुनील कुमार (32) मिस्त्री का काम करता था। आजकल वह कंदरौर के पनोह में चिनाई के कार्य में लगा हुआ था। शनिवार रात को वह कार्यस्थल पर ही रुक गया।

Advertisements

रात को अपने कमरे में सोया हुआ था। इस दौरान वह शौचालय के लिए कमरे से बाहर निकला, लेकिन इस दौरान उसका पैर फिसल गया, जिस कारण वह डंगे से करीब 10 फीट नीचे गिर गया। हादसे में उसे चोटें आने के चलते उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। सुनील की गंभीर हालत को देखते हुए उसे एम्स बिलासपुर रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। चिकित्सकों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस उपाधीक्षक विशाल वर्मा ने कहा कि मामले की जांच जारी है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here