Monday, October 12, 2026
Home Crime नाबालिग ने महिला से की छेड़छाड़, विरोध करने पर तेजधार हथियार से...

नाबालिग ने महिला से की छेड़छाड़, विरोध करने पर तेजधार हथियार से किया हमला

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़)।  हमीरपुर के सासन गांव में खेतों में घास काटने गई 40 वर्षीय महिला से नाबालिग लड़के ने छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला के विरोध करने पर लड़के ने तेजधार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 14 वर्षीय आरोपित को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान नाबालिग ने अपना जुर्म स्वीकार किया है। 

Advertisements

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सासन गांव की महिला खेतों में घास काट रही थी। इस दौरान गांव का ही एक नाबालिग लड़का वहां पहुंचा और महिला के साथ जबरन गलत हरकत करने की कोशिश की। महिला द्वारा विरोध करने पर आरोपित ने दराती और डंडे से वार कर उसे लहूलुहान कर दिया। घायल महिला खेत में ही गिर पड़ी।

स्थानीय लोगों ने शोर सुनकर मौके पर पहुंचकर उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर पहुंचाया, जहां से उसे गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने दोषी को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की है, ताकि भविष्य में कोई ऐसी घिनौनी हरकत करने का दुस्साहस न करे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here