Sunday, October 25, 2026
Home Crime आर्मी हेडक्वार्टर में कर्नल की केबिन से हथियारों की चोरी, चोर गिरफ्तार

आर्मी हेडक्वार्टर में कर्नल की केबिन से हथियारों की चोरी, चोर गिरफ्तार

मुंबई (द स्टैलर न्यूज़)। मुंबई के आर्मी हेडक्वार्टर में कर्नल की केबिन के अंदर से हथियार व जिंदा कारतूस चोरी होने की घटना प्रकाश में आई है। जिसके बाद 4 दिन की कड़ी मशक्कत के बाद मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपियों को पकड़ने मे कामयाबी हासिल की है। मुंबई आर्मी हेडक्वार्टर से कर्नल की पिस्टल और 9 जिन्दा कारतूस के साथ साढ़े 400 ग्राम चांदी और 3 लाख रूपये की चोरी करने वाले 3 आरोपियों को मुंबई क्राइम ब्रांच यूनिट 12 की टीम ने मलाड इलाके से पकड़ कर लिया है। क्राइम ब्रांच ने आरोपी के पास से पिस्टल और जिन्दा कारतूस सहित चांदी के बर्तन और कुछ कैश बरामद कर लिया है। क्राइम ब्रांच के उच्च अधिकारी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार आरोपी के साथ 3 लोगों ने आर्मी हेडक्वार्टर में पीछे के रास्ते अंदर घुसकर चोरी को अंजाम दिया था।

Advertisements

चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी गोवा फरार हो गए थे। गोवा में चोरी के पैसे से एंजॉय करने के बाद जब आरोपी मुंबई लौटे तब उनकी गिरफ्तारी हुई है। क्राइम ब्रांच ने तीन आरोपियों को पकड़ा है जिनमें से एक आरोपी नाबालिग है। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और एक नाबालिग आरोपी है उसे बालसुधार गृह मे भेज दिया गया है। क्राइम ब्रांच के अनुसार पकड़े गए चोर काफी शातिर हैं और लंबे समय से चोरी को अंजाम देते रहे हैं। ये चोर कुरार पुलिस स्टेशन की हद मे रहने वाले हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here