Monday, October 19, 2026
Home Crime अकाली दल यूथ के सीनियर नेता औलख पर अज्ञात लोगों ने चलाई...

अकाली दल यूथ के सीनियर नेता औलख पर अज्ञात लोगों ने चलाई गोलियां, अमृतसर रैफर

बटाला (द स्टैलर न्यूज़). रिपोर्ट: लवप्रीत खुशीपुर। बटाला के अधीन पड़ते कसबा हरचोवाल में देर सायं न्यू ट्रेड सलून में कुछ अज्ञात लोगों ने अकाली दल यूथ के सीनियर नेता रणजीत सिंह सोनू औलख पर गोलियां चला दी। इस दौरान गोलियां उनकी टांगों में लगीं।

Advertisements

गंभीर अवस्था में औलख को अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे अमृतसर रैफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरु कर दी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here