Sunday, October 25, 2026
Home Crime मां ने चंद रूपयों के लिए बेच दी बेटी, ऑटो चालक ने...

मां ने चंद रूपयों के लिए बेच दी बेटी, ऑटो चालक ने किया रेप

उत्तर प्रदेश (द स्टेलर न्यूज़)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। वाराणसी जिले में 12 वर्षीय एक बच्ची को उसकी मां ने कथित तौर पर 16 हजार रूपये नकद और 10 साड़ियों के बदले बेच दिया। बाद में एक ऑटो चालक ने बच्ची से दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ विदुष सक्सेना ने बताया कि 21 मई को स्थानीय लोगों की सूचना पर बच्ची रोती-भटकती हुई मिली थी जिसे बाल कल्याण कमेटी के सामने पेश किया गया, जहां बच्ची ने अपनी आपबीती सुनाई। 

सक्सेना ने बताया कि बिहार निवासी बच्ची की मां ने जनवरी महीने में चंदौली निवासी लहरू यादव राकेश को बेच दिया था जिसने चंदौली के एक मंदिर में बच्ची से कथित तौर पर शादी कर ली। उन्होंने बताया कि इसके बाद राकेश ने बच्ची से कई बार दुष्कर्म किया और उससे घरेलू नौकरानी की तरह काम लेने लगा। सक्सेना ने बताया कि बाद में 19 मई को आरोपी बच्ची को मंडुवाडीह स्थित बनारस रेलवे स्टेशन के पास छोड़कर फरार हो गया। 

उन्होंने बताया कि इसके बाद झारखंड निवासी ऑटो चालक रवि वर्मा ने बच्ची को मां से मिलाने का झांसा देकर सारनाथ स्थित एक तालाब के किनारे ले जाकर दुष्कर्म किया और उसे छोड़कर भाग गया। सक्सेना ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में बच्ची की मां, लहरू यादव और ऑटो चालक रवि वर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर 23 मई को तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here