Monday, October 26, 2026
Home Crime भगौड़ा घोषित टोडरपुर का प्रदीप गिरफ्तार

भगौड़ा घोषित टोडरपुर का प्रदीप गिरफ्तार

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: समीर सैनी। स्पैशल ब्रांच पुलिस पार्टी ने भगौड़ा घोषित व्यक्ति को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार प्रदीप कुमार उर्फ विजय कुमार पुत्र बलदेव राज निवासी टोडरपुर थाना मेहटियाणा को होशियारपुर अदालत ने गत 8 अप्रैल 2019 को भगौड़ा घोषित कर दिया था।

Advertisements

स्पैशल पुलिस टीम से ए.एस.आई सोहन सिंह, ए.एस.आई. पलविंदर सिंह, हैड कांस्टेबल सविंदर सिंह व कांस्टेबल बिंदर सिंह ने भगौड़ा गिरफ्तार कर थाना मेहटियाणा पुलिस के हवाले कर दिया। दोषी के खिलाफ जनवरी 2018 में थाना मेहटियाणा पुलिस ने शिकायत दर्ज की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here