Tuesday, October 13, 2026
Home Jammu & Kashmir पुलिस थाने में विस्फोट, नायब तहसीलदार समेत 9 लोगों की मौत, 29...

पुलिस थाने में विस्फोट, नायब तहसीलदार समेत 9 लोगों की मौत, 29 घायल

श्रीनगर (द स्टैलर न्यूज़)। श्रीनगर के नौगाम पुलिस स्टेशन में कल देर रात हुए एक उच्च-तीव्रता वाले विस्फोट में एक नायब तहसीलदार समेत 9 लोगों की मौत हो गई और 29 अन्य घायल हो गए।यह विस्फोट उस समय हुआ जब पुलिस स्टेशन के अंदर रखा एक ज़ब्त विस्फोटक फट गया।अधिकारी ने बताया कि यह विस्फोटक अमोनियम नाइट्रेट, हाल ही में हरियाणा के फरीदाबाद से नौगाम पुलिस स्टेशन लाया गया था। जम्मू-कश्मीर पुलिस और फरीदाबाद पुलिस द्वारा एक कथित डॉक्टरों के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करने के बाद यह विस्फोटक ज़ब्त किया गया था।उन्होंने कहा मृतकों में ज़्यादातर पुलिसकर्मी और एफएसएल टीम के सदस्य हैं। मृतकों में एक नायब तहसीलदार और एक स्थानीय दर्जी भी शामिल हैं, जबकि 29 अन्य घायल हैं। कुछ घायलों की हालत गंभीर है।

Advertisements

अधिकारी ने बताया कि शवों की पहचान की जा रही है क्योंकि कुछ पूरी तरह से जल चुके हैं। उन्होंने बताया कि विस्फोट इतना तीव्र था कि कुछ शवों के अंग पुलिस स्टेशन से लगभग 100-200 मीटर दूर, आस-पास के घरों से बरामद किए गए।उन्होंने बताया कि घायलों को इलाज के लिए श्रीनगर स्थित सेना के 92 बेस अस्पताल और स्किम्स सौरा में भर्ती कराया गया है, जबकि कुछ घायलों को इलाज के लिए एक स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here