Tuesday, October 13, 2026
Home Jammu & Kashmir पुंछ में सुरक्षाबलों ने खूंखार आतंकी अबू जरार को किया ढेर

पुंछ में सुरक्षाबलों ने खूंखार आतंकी अबू जरार को किया ढेर

जम्मू/पुंछ (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: अनिल भारद्वाज। पाकिस्तान के खूंखार आतंकी को सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिया आतंकी अबू जरार को घाटी में कई आतंकी हमलों को अंजाम देने और पुंछ व राजौरी क्षेत्र में आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा देने का टारगेट दिया गया था। 11 अक्तूबर को सुरनकोट जंगल में और 14 अक्तूबर को मेंढर जंगल में तलाशी अभियान के दौरान आतंकियों के साथ दो अलग-अलग मुठभेड़ों में दो जूनियर कमीशंड अधिकारियों (जेसीओ) सहित नौ सैनिक शहीद हुए थे। हमले को अंजाम देने बाले पाकिस्तानी आंतकी लश्कर कंमाडर अबू जरार को भारतीय जवानों ने मंगलवार को मार गिराया। सेना, सीआरपीएफ, जेकेपी जवान सोमवार से ही उसका पीछा कर रहे थे। मारे गए आतंकी के कब्जे से एके 47 राइफल, ग्रेनेड, भारतीय करेंसी आदि बरामद की है। इस आतंकी को पाकिस्तान खुफिया एजेंसी आईएसआई ने माइंडवॉश करने की विशेष ट्रेनिंग देकर भारत भेजा था और इसके निशाने पर कुछ वीआईपी सैन्य वाहन और सुरक्षाबलों की छावनियां थीं।

Advertisements

जानकारी के मुताबिक इस साल भारतीय सुरक्षाबलों द्वारा मारा गया यह आठवां विदेशी आतंकी है । पाकिस्तानी आंतकवादी अबू जरार को पुंछ और राजौरी क्षेत्र में फिर से आंतक का नया कंमाडर बनाया जा रहा था। उसे घाटी में फिर से नई भर्तियां कर आंतक को पुंछ और राजौरी दोनों जिला में नया आयाम बनाने को कहा गया था। सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि यह आतंकी अपने कुछ साथियों के साथ पीर पंजाल के आस-पास छुपा हुआ है। सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने इसकी तलाश जारी की। यह भी पता चला कि अबू जरार पुंछ में 11 अक्टूबर को सेना पर हुए हमले में भी शामिल था। इस हमले में सेना के एक जेसीओ समेत पांच जवान शहीद हो गए थे। इस बीच कुछ स्थानीय लोगों ने सुरक्षाबलों को बेहरामगला क्षेत्र मे संदिग्धों की सूचना दी, जिसके आधार पर जेके पुलिस और भारतीय सेना ने अपना ऑपरेशन शुरू किया।

इस दौरान अबू जरार और उसके साथियों ने सेना पर फायरिंग की और इस मुठभेड़ में अबू जरार मारा गया, जबकि उसका साथी भागने में कामयाब हो गया। खुफिया एजेंसी के एक आला अधिकारी ने बताया कि अबू जरार को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई ने माइंड ब्रेनवॉश करने की विशेष ट्रेनिंग दिलाई थी और उसे पुंछ- राजौरी में स्थानीय लोगों का ब्रेनवॉश कर उनसे सुरक्षाबलों उनकी छावनियों और कुछ वीआईपी लोगों को निशाना बनाने का काम सौंपा गया था। खुफिया एजेंसी के एक आला अधिकारी ने बताया कि अबू जरार के बारे में कुछ महीने पहले सूचना मिली थी, लेकिन वह लगातार जगंलों में छुपा रहा था पुंछ में सेना पर हमले के बाद भी वह जंगल एरिया में ही था, लेकिन उसके पास मौजूद राशन आदि समाप्त हो गया, तो वह अपने संपर्कों के जरिए स्थानीय आबादी में भी आया। सुरक्षाबलों को जैसे ही इसकी सूचना मिली उन्होंने शिकंजा कसा, तो यह आंतकी फिर से पीर पंजाल की तरफ भाग गया। अब तक की जांच के दौरान यह भी पता चला है कि पिछले महीने मारा गया पाकिस्तानी गाइड हाजी आरिफ अबू जरार को सहयोग करने के लिए आतंकवादियों का दस्ता भारत ला रहा था, लेकिन तेज तर्रार सुरक्षाबलों ने उसे मार गिराया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here