Friday, October 23, 2026
Home Latest तीन मंजिला मकान गिरा, मलबे में दबने कारण 3 लोग घायल

तीन मंजिला मकान गिरा, मलबे में दबने कारण 3 लोग घायल

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। पूर्वी दिल्ली में ज्वाला नगर में तीन मंजिला मकान गिर गया। मकान के मलबे में दबकर तीन लोग घायल हो गए। वहीं, मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के कर्मचारियों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। जानकारी मुताबक ज्वाला नगर में तीन मंजिला मकान गिरने से अफरा-तफरी मच गई। फिलहाल दमकल की टीम राहत-बचाव कार्य में जुटी है। पुलिस के अनुसार, 25 नवंबर को दो कॉल आए, जिनमें घर गिरने से कई लोगों के मलबे में फंसे होने की बात कही गई।

Advertisements

इसके बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और पता चला कि अवनीश पुत्र लेफ्टिनेंट मनबीर सिंह का ज्वाला नगर के गली नंबर 6 में मकान है। अवनीश ने पुलिस को बताया कि वे घर की तीसरी मंजिल पर हॉल बना रहे थे और आज नया बना हुआ स्ट्रक्चर यानी छत गिर गई। हादसे में तीन पुरुष और एक महिला घायल हुए हैं। घायलों में दो परिवार के सदस्य और 2 मजदूर हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here