Sunday, October 25, 2026
Home Latest चेतना शैक्षिक टूर के तहत छात्रों को करवाया गया जिला चुनाव दफ्तर...

चेतना शैक्षिक टूर के तहत छात्रों को करवाया गया जिला चुनाव दफ्तर का दौरा

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला प्रशासन की अनूठी पहल ‘चेतना शैक्षिक टूर’ के तहत सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल सोफी पिंड और डिपस स्कूल अर्बन एस्टेट, जालंधर के छात्र-छात्राओं को जिला चुनाव कार्यालय का भ्रमण करवाया गया। इस टूर के दौरान छात्रों को चुनाव प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी देने के साथ-साथ लोकतंत्र को मजबूत करने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका के प्रति जागरूक किया गया।

Advertisements

चुनाव तहसीलदार सुखदेव सिंह ने छात्रों को वोटर रजिस्ट्रेशन के लिए प्रयोग होने वाले विभिन्न फॉर्मों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नई वोट बनवाने के लिए फॉर्म नंबर-6, वोटर लिस्ट से नाम कटवाने के लिए फॉर्म नंबर-7, वोटर कार्ड में सुधार/एक जगह से दूसरी जगह शिफ्टिंग/डुप्लीकेट वोटर कार्ड प्राप्त करने/पीडब्ल्यूडी के तौर में मार्किंग के लिए फॉर्म नंबर-8, वोटर कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने के लिए फॉर्म नंबर-6बी तथा एनआरआई को वोटर के रूप में सूची में दर्ज करवाने के लिए फॉर्म नंबर-6ए भरा जा सकता है।

इसके अलावा छात्रों को चार योग्यता तिथियां 1 जनवरी, 1 अप्रैल, 1 जुलाई और 1 अक्तूबर के बारे में भी बताया गया। उन्हें चुनाव आयोग द्वारा जारी विभिन्न एप्लिकेशन/पोर्टल जैसे वोटर हेल्पलाइन ऐप, नो योर कैंडिडेट, सी-विजिल और वोटर सर्विस पोर्टल (http://voters.eci.gov.in/) की जानकारी भी दी गई।

इसके अतिरिक्त छात्रों को विधानसभा/लोकसभा चुनाव क्षेत्रों तथा चुनाव पंजीकरण अधिकारी एवं बूथ लेवल अधिकारी की जिम्मेदारियों के बारे में भी विस्तार से बताया गया। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति चुनाव प्रक्रिया या वोटर पंजीकरण से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी/सुझाव के लिए टोल-फ्री वोटर हेल्पलाइन नंबर 1950 पर जिला चुनाव कार्यालय से संपर्क कर सकता है।

इस अवसर पर छात्रों के अलावा शिक्षिका रजनी गुप्ता, अमनप्रीत कौर और संदीप सिंह, लेक्चरार मनजीत सिंह तथा जिला चुनाव कार्यालय की कर्मचारी मनदीप कौर और ऊषा रानी भी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here