Wednesday, October 28, 2026
Home Punjab रामवीर ने जालंधर के नए डिविजनल कमिश्नर का चार्ज संभाला

रामवीर ने जालंधर के नए डिविजनल कमिश्नर का चार्ज संभाला

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। 2009 बैच के आई.ए.एस. अधिकारी रामवीर सिंह ने आज जालंधर के नए डिविजनल कमिश्नर का चार्ज संभाला और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की नीतियों को लागू करने की बात कही। गौरतलब है कि भारतीय प्रशासकीय सेवाओं के सीनियर अधिकारी रामवीर सिंह राज्य सरकार में अलग-अलग पदों पर सेवाएं निभा चुके है। जनतक सेवा प्रति अपनी सग्रम एंव जवाबदेह पहुंच के लिए जाने जाने वाले रामवीर सिंह के पास प्रशासकीय काम का काफी अनुभव है। उन्होंने राज्य सरकार में डिप्टी कमिश्नर पटियाला, संगरूर, पठानकोट और मैनेजिंग डायरेक्टर मार्कफेड जैसे अहम पदों पर काम किया है। वह अभी पंजाब मंडी बोर्ड के सेक्रेटरी और सूचना एंव जनसंपर्क विभाग, पंजाब के सचिव के तौर पर काम कर रहे है।

Advertisements

इस दौरान डिविजनल कमिश्नर ने कहा कि लोगों को साफ, पारदर्शी और जवाबदेह सेवाएं देने का हर संभव प्रयास किया जाएगा और इलाके की तरक्की और यहां के लोगों की खुशहाली के लिए कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। रामवीर सिंह ने कहा कि राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को लागू करने पर ज़ोर दिया जाएगा और डिवीज़न से संबंधित प्रशासकीय कामकाज को और आसान बनाने के लिए पारदर्शी प्रणाली लागू की जाएगी। डिवीज़नल कमिश्नर ने आगे कहा कि वह पंजाब सरकार की जनहितैषी योजनाओं को और आगे बढ़ाएंगे ताकि इसका फ़ायदा समाज के कमज़ोर और पिछड़े वर्गों तक पहुंच सके साथ ही यह भी यकीनी बनाया जाएगा कि इलाके के लोगों को बड़े पैमाने पर लाभ पहुंचाने के लिए एक असरदार और पारदर्शी प्रणाली को लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकारी विभाग के कामकाज को और आसान बनाने और लोगों को सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने के लिए हर मुमकिन कोशिश की जाएगी।

इस मौके पर, डिप्टी कमिश्नर जालंधर डा. हिमांशु अग्रवाल ने डिवीज़नल कमिश्नर का यहां पहुंचने पर स्वागत किया। इससे पहले, पंजाब पुलिस की एक टुकड़ी ने डिवीज़नल कमिश्नर को गार्ड ऑफ़ ऑनर दिया। इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर आशिका जैन, डायरेक्टर ,सूचना एंव जनसंपर्क विभाग विमल कुमार सेतिया, एडिशनल डायरेक्टर सूचना एंव जनसंपर्क विभाग संदीप गढ़ा, डीसीपी नरेश डोगरा एंव अन्य मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here