Friday, October 23, 2026
Home Latest डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों को उद्योगों से संबंधित पेंडेंसी का शीघ्र निपटारा...

डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों को उद्योगों से संबंधित पेंडेंसी का शीघ्र निपटारा सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने आज विभिन्न विभागों के अधिकारियों को उद्योगों से संबंधित किसी भी प्रकार की पेंडेंसी का तुरंत निपटारा सुनिश्चित करने के लिए सख्त निर्देश जारी किए। उद्योगों से जुड़े अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान डा. अग्रवाल ने उनसे उद्योगों के सामने आने वाले मुद्दों, समस्याओं और विभिन्न स्वीकृतियों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा। उन्होंने कहा कि औद्योगिक विकास की राह में कोई बाधा न आये, इसलिए सभी अधिकारी अपने-अपने विभाग में उद्योग से संबंधित किसी भी पेंडेंसी का तत्काल निस्तारण सुनिश्चित करें।

Advertisements

इस संबंध में डिप्टी कमिश्नर ने जनरल मैनेजर, जिला उद्योग केंद्र को नोडल पदाधिकारी नियुक्त करते हुए उद्योग से संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर उद्योग से संबंधित लंबित मामलों का निपटारा आज ही सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। डिप्टी कमिश्नर ने स्पष्ट किया कि उद्योगों से संबंधित किसी भी मामले में अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और यदि निर्धारित समय से अधिक कोई मामला लंबित पाया गया तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की उद्योगों को अपना व्यवसाय करने के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्धता को दोहराते हुए, डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि प्रशासन जिले में औद्योगिक इकाइयों और उद्योगों को व्यापार करने में आसानी प्रदान करने के साथ-साथ उनके मुद्दों को हल करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here