
कानपुर (द स्टैलर न्यूज़)। मंधना स्थित महाराणा प्रताप कॉलेज में देरी से आने पर छात्र-छात्राओं को बेल्ट व डंडों से पीटने के आरोपी तीन शिक्षकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस घटना में 10 छात्र घायल हुए थे, जिसके बाद पुलिस ने छात्र की तहरीर पर कार्रवाई सुनिश्चित की है।
कानपुर के महाराणा प्रताप इंजीनियरिंग कॉलेज मारपीट मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने तीन आरोपी शिक्षकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। छात्र की तहरीर पर दर्ज मुकदमे में सख्ती दिखाते हुए पुलिस ने यह कदम उठाया है। अन्य आरोपियों की भूमिका को लेकर जांच जारी है।
Advertisements












