Wednesday, October 21, 2026
Home National बारामुला में पेट्रोल टैंकर में लगी आग

बारामुला में पेट्रोल टैंकर में लगी आग

बारामुला (द स्टैलर न्यूज़)। बारामुला के पत्तन स्थित पांडु पार्क के पास, चार चिनार होटल के सामने अचानक एक पेट्रोल टैंकर में आग लग गई। आग लगते ही इलाके में हड़कंप मच गया और लोग डर के मारे घबरा गए।

Advertisements

सूचना मिलते ही फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने समय रहते कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। उनकी त्वरित कार्रवाई की वजह से आग फैलने से रोकी गई और एक बड़ा हादसा टल गया।

खबरों के अनुसार, इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here