56वें विश्व रंगमंच दिवस के मौके एकांकी संग्रह ’ताया बलकार सिंह’ रिलीज़

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। बहु-रंग कला मंच होशियारपुर द्वारा 56वें विश्व रंगमंच दिवस के मौके बलजिंदर मान संपादक एकांकी संग्रह ’ताया बलकार सिंह’ का रिलीज़ समारोह शिवनामदेव अपना घर होशियारपुर में किया गया जिसकी अध्यक्षता डा. प्रितपाल सिंह महरोक, एस. अशोक भौरा, प्रो: बलदेव सिंह बल्ली, डा. मनमोहन सिंह तीर तथा सरदार नरिन्द्र सिंह जस्सल ने की। प्रोग्राम के आरम्भ में डा0 प्रितपाल सिंह महरोक ने बीते 38 वर्षों के बहुरंग कला मंच द्वारा किये गये कार्यों तथा कलाकार, रंगक्रमी तथा निर्देशक अशोक पूरी के कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने 1964 तक पंजाबी ओपेरा के बेताज बादशाह जोगिन्द्र बाहरला के कार्यों को याद किया। इस प्रोग्राम के मंच संचालक अशोक पूरी थे।
इस अवसर पर बाल साहित लेखक तथा निक्कीयां करूंबला के सम्पादक बलजिन्द्र मान द्वारा सम्पादित बाल एकांकी संग्रह ’ताया बलकार सिंह’ को जारी करते हुये प्रो. बलदेव सिंह बाली ने कहा कि ऐसे संग्रह बाल जीवन को नई दिशा प्रदान करते हुये बाल प्रतिभा को उजागर करते हैं। बलजिन्द्र सिंह मान के पिछले ढाई दहाकों में बाल साहित की सृजना तथा सम्पादनों में सराहनीय काम किया है।

Advertisements

इस अवसर पर मशहूर पत्रकार तथा लेखक एस. अशोक भौरा ने कहा कि पंजाब के मुकाबले अमरीका, कैनेडा में रंग-मंची सरगर्मियों कहीं अधिक हैं। पंजाबियों की उदासीनता पर दुख प्रगट करते हुये उन्होंने कहा कि आज पंजाब में पंजाबी को भुलाया जा रहा है, खासकर नाटकी गतीविधियों के लिए कोई बड़े यत्न नही हो रहे, उन्होंने अशोक पूरी की 30 सालों की नाटक, नुक्कड़-नाटक तथा फिल्मों के लिए की जा रही गतिविधियों पर मान महसूस किया।
प्रोग्राम के दूसरे चरन में आलम मिराज़ ने सूफी गायन तथा मनमोहन सिंह तीर ने माऊथ आर्गन की मधुर धुन से अपनी हाजऱी लगाई। समाज सेवी स्टेट अवार्डी बलवीर सिंह पट्टी ने भारत और अमरीका मेें अपने अनुभवों को रूबरू किया। इस अवसर पर शिवनाम अपना घर के संचालक स.नरिन्द्र सिंह जस्सल ने साहित्यक व सभ्याचारक गतिविधियों को प्रफूल्लत करने के लिए अग्रसर रहने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर आलम मिरास, बग्गा सिंह आर्टिस्ट, आयुष्ष शर्मा तथा पटेल समुदाय से प्रवीण सिंह (गुजराती) को समाज में विशेष कार्यों के लिए सम्मानित किया।

इसी के साथ अध्यक्ष मंडल के एस0अशोक भौरा, बलवीर सिंह भट्टी, प्रो.बलदेव सिंह बल्ली तथा बलजिन्द्र मान दौशाला देकर बहुरंग कलामंच की ओर से सम्मानित किया गया। प्रोग्राम में मुख्य प्रबन्धक राओ कैंडोवाल , ओंकार सिंह धामी तथा प्रवीण शर्मा थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here