Tuesday, October 27, 2026
Home Jammu & Kashmir श्रीनगर में 14 दुकानें व कॉटन फैक्टरी जलकर राख, करोड़ों के नुकसान...

श्रीनगर में 14 दुकानें व कॉटन फैक्टरी जलकर राख, करोड़ों के नुकसान की आशंका

श्रीनगर (द स्टैलर न्यूज़)। बांदीपोरा जिले के मुख्य बाजार में सुबह-सुबह भीषण आग लगने से करीब 14 दुकानें जलकर राख हो गईं। वहीं श्रीनगर में एक कॉटन प्रोसेसिंग फैक्टरी में आग लग गई। इससे फैक्टरी को भारी नुकसान पहुंचा है। दोनों ही घटनाओं ने स्थानीय कारोबारियों और निवासियों में दहशत पैदा कर दी।

Advertisements

बांदीपोरा में आग एक तीन मंजिला व्यावसायिक परिसर में भड़की और दुकानों में तेजी से फैल गई। दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने सामान बचाने की भरपूर कोशिश की लेकिन आग की तीव्रता के कारण काफी नुकसान हो गया। दमकल विभाग ने कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here