Monday, October 26, 2026
Home Latest 3 को लगेगा वर्ष का पहला चंद्र ग्रहण, जानें सूतक काल का...

3 को लगेगा वर्ष का पहला चंद्र ग्रहण, जानें सूतक काल का समय

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। 3 मार्च का साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। 3 मार्च को फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है। पूर्णिमा तिथि मंगलवार को शाम 5 बजकर 8 मिनट तक रहेगी। इसके अलावा 3 मार्च को स्नान दान की पूर्णिमा है। 3 मार्च को सुबह 10 बजकर 25 मिनट तक सुकर्मा योग रहेगा। साथ ही मंगलवार को पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 7 बजकर 39 मिनट तक पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा 3 मार्च को खण्डग्रास चन्द्र ग्रहण लगेगा। चंद्र ग्रहण का सूतक ग्रहण से 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है। इसलिए 3 मार्च को सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर ग्रहण का सूतक शुरू हो जाएगा और ग्रहण की समाप्ति पर ही सूतक खत्म होगा। 

Advertisements

3 मार्च 2026 पंचांग

  • फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि-  पूर्णिमा तिथि मंगलवार को शाम 5 बजकर 8 मिनट तक रहेगी
  • सुकर्मा योग- 3 मार्च को सुबह 10 बजकर 25 मिनट तक 
  • पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र-  मंगलवार को पूरा दिन पूरी रात पार कर के 4 मार्च सुबह 7 बजकर 39 मिनट तक
  • 3 मार्च 2026 विशेष- स्नान-दान की पूर्णिमा, साल का पहला चंद्रग्रहण

 मार्च को चंद्रग्रहण का समय और सूतक काल 

  • चन्द्र ग्रहण प्रारम्भ – 03:20 PM
  • चन्द्र ग्रहण समाप्त – 06:46 PM
  • चन्द्रोदय – 06:26 PM
  • प्रच्छाया से पहला स्पर्श – 03:21 PM
  • प्रच्छाया से अन्तिम स्पर्श – 06:46 PM

भारत के समय के अनुसार चंद्रोदय शाम 6 बजकर 26 मिनट पर होगा और इसी समय से भारत में ग्रहण देखा जा सकता है। शाम 6 बजकर 46 मिनट पर ग्रहण समाप्त होगा इसलिए लगभग 20 मिनट ही भारत में ग्रहण दिखेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here