Wednesday, October 28, 2026
Home Punjab ‘युद्ध नशे विरुद्ध’ और ‘गैंगस्टरा ते वार’ अभियान तहत जालंधर देहाती पुलिस...

‘युद्ध नशे विरुद्ध’ और ‘गैंगस्टरा ते वार’ अभियान तहत जालंधर देहाती पुलिस द्वारा विशेष नाकाबंदी

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के पुलिस महानिदेशक के निर्देशानुसार, सीनियर पुलिस कप्तान जालंधर (देहाती) हरविंदर सिंह विर्क के नेतृत्व में आज शाम 6 बजे से 9 बजे तक विभिन्न स्थानों पर विशेष नाकाबंदी की गई। इस दौरान थाना प्रभारियों (SHO) और पुलिस टीमों ने अपने-अपने क्षेत्रों में नाके लगाकर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन जांच की। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अपराधी गतिविधियों पर अंकुश लगाना, कानून-व्यवस्था को मजबूत करना और आम लोगों में सुरक्षित माहौल बनाना है।

Advertisements

इसके अलावा, इलाकों में नाइट डोमिनेशन ऑपरेशन भी चलाए जा रहे हैं ताकि रात के समय भी क्षेत्र पूरी तरह सुरक्षित रहे। जालंधर देहाती पुलिस ने सभी लोगों से अपील की है कि यदि उन्हें अपने क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अपराधी गतिविधि, गैंगस्टरों या संदिग्ध व्यक्तियों की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस से साझा करें। डीजीपी पंजाब और पंजाब सरकार की ओर से ऐसी महत्वपूर्ण जानकारी देने वालों को 10 लाख रुपये इनाम की व्यवस्था की गई है, और जानकारी देने वाले की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी। जालंधर देहाती पुलिस के कर्मचारी हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं और लोगों की सुरक्षा के लिए दिन-रात ड्यूटी निभा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here