Saturday, October 24, 2026
Home Crime जासूसी या साजिश? हाईवे फ्लाईओवर पर मिले दो संदिग्ध सीसीटीवी कैमरे, पुलिस...

जासूसी या साजिश? हाईवे फ्लाईओवर पर मिले दो संदिग्ध सीसीटीवी कैमरे, पुलिस अलर्ट

अंबाला (द स्टैलर न्यूज़)। राष्ट्रीय राजमार्ग 44 व 152 के संगम पर देवीनगर के पास फ्लाईओवर पर मिले दो लावारिस सीसीटीवी कैमरे मिलने के बाद हलचली मच गई है। पुलिस ने जांच के बाद पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने इन कैमरों के जरिए साजिश की आशंका जताई है। यह कार्रवाई सदर थाने के एएसआई रविश कुमार की तहरीर पर यह कार्रवाई भारतीय न्याय संहिता के तहत देश की संप्रभुता, एकता व अखंडता को खतरे में डालना की धारा 152 व अपराधिक षडयंत्र की धारा 61 के तहत की गई। इन कैमरों का पता 15 फरवरी को लगा था। इसके बाद से पुलिस जांच कर रही थी। कैमरे मिलने के बाद से पुलिस ने सीसीटीवी कब्जे में लेकर उनका बैकअप जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी ताकि इस बात का पता लग सके कि इसमें कौन क्या रिकॉर्ड कर रहा पुलिस को शक है कि यह कैमरे किसी खुफिया एजेंसी या देशद्रोही तत्वों द्वारा देश की सुरक्षा को नुकसान पहुंचाने या जासूसी करने के उद्देश्य से लगाए गए हो सकते हैं।

Advertisements

यह मामला 15 फरवरी को उस समय उजागर हुआ था, जब एएसआई रविश कुमार एक सड़क दुर्घटना के मुकदमे की जांच के लिए देवीनगर के पास मौका मुआयना कर रहे थे। उन्होंने देखा कि हाईवे के ओवरब्रिज पर दो कैमरे लगे हुए हैं। शक होने पर उन्होंने टोल प्लाजा, एनएचएआई, ट्रैफिक पुलिस व उनकी अलग-अलग ब्रांचों से संपर्क किया, लेकिन किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली। ऐसे में मामला संदिग्ध बना गया। एएसआई रविश कुमार ने बताया कि किसी भी विभाग द्वारा जिम्मेदारी न लेने पर पुलिस ने अफसरों के निर्देशानुसार कैमरों को उतारकर कब्जे में ले लिया। जांच में पाया गया कि कैमरों को चलाने के लिए सोलर प्लेट और लकड़ी के तख्ते का इस्तेमाल किया गया था। एक कैमरे से वीआई कंपनी का सिम कार्ड नंबर: 89910276619007840406 बरामद हुआ है, जबकि दूसरा कैमरा बिना सिम के था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here