श्वेत मलिक के प्रधान बनने से पार्टी कार्यकर्ताओं का मान बढ़ा: तीक्ष्ण सूद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। राज्यसभा सांसद श्वेत मलिक को प्रदेश भाजपा का प्रधान बना कर राष्ट्रीय अध्य्क्ष अमित शाह ने कार्यकर्ताओं का मान बढ़ाया है।

Advertisements

कल प्रदेश प्रधान की घोषणा के बाद आज पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद ने अपने आवास पर कार्यकर्तायों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ही इकलौती पार्टी है,जिसमें जमीन से जुड़े कार्यकर्ता का मान सम्मान हमेशा बरकरार रहता है।उन्होंने कहा कि मैंने अपने मंत्री रहते समय श्वेत मलिक को बड़ी नजदीक से जाना है,कि जिस तरह वो अपनी पार्टी,और कार्यकर्तओं के लिए जी-जान से काम करते है आज उसी मेहनत और लगन के फलस्वरुप पार्टी हाईकमान ने उन पर विश्वास जताया है।श्री सूद ने कहा कि होशियारपुर के भाजपा कार्यकर्ता भी अपने नए प्रधान श्वेत मलिक से कंधे से कंधे मिला कर सहयोग करेंगे।

इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं को मेयर शिव सूद,जगतार सैनी,दिलबाग राय,आनन्दवीर सिंह,सरबजीत कौर,ज्ञान बांसल,आर.पी.धीर आदि ने भी सम्बोधित किया।

इस मौके पर विजय पठानिया, विनोद परमार,कृष्ण अरोड़ा,पार्षद अशोक कुमार शोकी, सुरेश भाटिया,रमेश ठाकुर,निपुण शर्मा,कुलवंत सिंह,मीनू सेठी,कविता परमार, रीना,मीना मखीजा,मंजू सैनी,कुलवंत कौर,त्रिशला शर्मा,नितिन गुप्ता नन्नू,इमाम शमीम अहमद,शिव कुमार काकू,राजन बंसल, यशपाल शर्मा, रामदेव यादव, गुरजीत सिंह, रवि कुमार, अनिल हंस,चिंटू हंस, दीपक, तिलक राज शर्मा, हरि कृष्ण धामी, अमरजीत सिंह लाडी, विनोद हंस, संदीप नागौरी, अश्विनी गैंद, मनजिंदर सियान, पंकज शर्मा, डा. इंद्रजीत शर्मा, संतोख सिंह, चन्द्रमोहन, राकेश मिंटा, जरनैल सिंह सरपंच, सुखबीर सिंह सरपंच, संजीव मिश्रा, रविंदर चड्डा, संजीव जैन, आर.के.कोहली, डा. राम इकबाल, रवि भल्ला, मुखी राम, गगन बत्रा, चरनजीत भल्ला, नरेश बहल, बृज लाल आनंद, हरीश शर्मा आदि उपस्थित थे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here