Thursday, October 29, 2026
Home Latest मनिंदर मंगा की मौत से संगीत जगत शोकग्रस्त: मठारू

मनिंदर मंगा की मौत से संगीत जगत शोकग्रस्त: मठारू

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। जिपसी ते लिखवाया काहतो मेरा नाम, घरे वैह के कढ चादरां, मेरा लगे न पढ़ाई विच जी जैसे अनेक हिट गीत गाने वाली आवाज मनिंदर मंगा पिछले कुछ समय से बीमारी से जूझ रहे आज जिंदगी और मौत की लड़ाई में मौत के हाथों हार गए। उनकी इस मौत से पंजाबी संगीत जगत को कभी न पूरा होने वाला नुकसान हुआ है। यह विचार आज मनिंदर मंगा की मौत पर बड़े ही दुखी हृदय से निर्माता हरजीत सिंह मठारू ने व्यक्त किए।

Advertisements

उनकी इस अकसमक मौते पर शोक सभा आयोजित की गई। जिसमें मनिंदर मंगा को शहर के विभिन्न कलाकारों तथा राजनीतिक व्यक्तियों द्वारा श्रद्धाजंलि के पुष्प भेंट किए। इस अवसर पर गायक जरनैल सोनी, गायक आलम मिराज, गायक गुरदीप, गायक पलविंदर चीमा, संगीतकार जस्सी भोगल, डायरैक्टर शिवम शर्मा, डायरैक्टर अवतार टाक, गीतकार एवं प्रोडूसर गुरमिंदर कैंडोवाल, युवा अकाली नेता रणधीर सिंह भारज व अन्य मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here