Tuesday, October 13, 2026
Home Himachal करसोग-शिमला सड़क पर खाई में गिरी कार, 2 युवकों की मौत

करसोग-शिमला सड़क पर खाई में गिरी कार, 2 युवकों की मौत

मंडी (द स्टैलर न्यूज़)। करसोग-शिमला सड़क पर कलगार के समीप एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों युवक ततापानी से अपने घर की ओर लौट रहे थे, तभी उनकी गाड़ी (HP 63B 0451) अचानक अनियंत्रित होकर करीब 700 फुट गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भयानक था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए।

Advertisements

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद खाई से दोनों शवों को बाहर निकाला। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here