Tuesday, October 13, 2026
Home Jammu & Kashmir पुंछ में 24 अप्रैल तक ब्लैकआउट, सिविल डिफेंस मॉक-ड्रिल की भी तैयारी

पुंछ में 24 अप्रैल तक ब्लैकआउट, सिविल डिफेंस मॉक-ड्रिल की भी तैयारी

पुंछ (द स्टैलर न्यूज़)। जिले के कुछ हिस्सों में सुरक्षा तैयारियों और प्रतिक्रिया तंत्र का आकलन करने के लिए 20 से 24 अप्रैल तक नियमित मॉक ड्रिल के साथ एक निर्धारित ब्लैकआउट अभ्यास किया जाएगा। इसकी तैयारियों के लिए सहायक आयुक्त राजस्व मोहम्मद सैयद ने आदेश जारी किया। उन्होंने सभी विभागों से सहयोग करने के निर्देश दिए हैं।

Advertisements

इस आदेश के बाद लोगों में कई प्रकार की चर्चाओं व संदेह की स्थित को देखते हुए तहसीलदार हवेली अजहर मजीद, एसीआर मोहम्मद सैयद, डीसी अशोक कुमार शर्मा और पुंछ हवेली के विधायक एजाज अहमद जान ने स्पष्ट किया कि यह अभ्यास मानक सुरक्षा और आपातकालीन तैयारियों के प्रोटोकॉल का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि चिंता का कोई कारण नहीं है, लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। अधिकारियों ने लोगों से शांत रहने और मॉक ड्रिल में निर्देशों का पालन करने की अपील की है। कहा कि अफवाहों पर ध्यान नहीं दें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here