Monday, October 12, 2026
Home Himachal बिना पहचानपत्र के लड़कियों को कमरे में ले जाने के आरोप में...

बिना पहचानपत्र के लड़कियों को कमरे में ले जाने के आरोप में गुरुद्वारा के प्रधान व मैनेजर पर मामला दर्ज

शिमला (द स्टैलर न्यूज़)। शिमला के संजौली स्थित गुरुद्वारा के मैनेजर एवं अध्यक्ष पर सिख संगत ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। इस पर पुलिस थाना संजौली में गुरुद्वारा मैनेजर और प्रधान पर एफआईआर दर्ज कर ली है। संगत का आरोप है कि गुरुद्वारे में नियमों को दरकिनार किया जा रहा है और गलत कामों के साथ ही कई वर्षों से मनमर्जी चलाई जा रही है। शिमला में पत्रकारों से बातचीत में संजौली गुरुद्वारा सिख संगत के सिमरन सिंह ने बताया कि रविवार रात मैनेजर बिना किसी पहचानपत्र के दो लड़कियों को कमरे में ले गया। इसकी शिकायत गुरुद्वारे के प्रधान से की गई। आरोप है कि दोनों लड़कियों का कोई रिकॉर्ड गुरुद्वारे के रजिस्टर में दर्ज नहीं किया गया था। सिमरन सिंह ने आरोप लगाया कि प्रधान ने मैनेजर का बचाव करते हुए उल्टा संगत के खिलाफ ही संजौली पुलिस थाना में शिकायत कर दी। सिख संगत ने पुलिस को शिकायत दी थी, लेकिन पुलिस ने भी उनका साथ नहीं दिया और मैनेजर व प्रधान का पक्ष लिया।

Advertisements

मामले की शिकायत एसएसपी शिमला से की गई। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी। मामले में कार्रवाई करते हुए एक हेड कॉन्स्टेबल का ट्रांसफर भी किया गया है। सिख संगत का कहना है कि संजौली गुरुद्वारा में दो संगठनों के बीच लंबे समय से खींचतान चल रही है और नियमों को दरकिनार किया जा रहा है। एसडीएम, डीसी और एसपी शिमला को कई बार लिखित शिकायतें दी गईं, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई। संजौली की सिख संगत ने मामले की शिकायत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक से भी की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here