Saturday, October 17, 2026
Home Crime बैरिकेड से टकराई बाइक, युवक की मौके पर मौत

बैरिकेड से टकराई बाइक, युवक की मौके पर मौत

श्रीनगर (द स्टैलर न्यूज़)। अनंतनाग के वेसू स्थित माइग्रेंट कॉलोनी के पास एक सड़क दुर्घटना हुई है। एक तेज रफ्तार बाइक के अनियंत्रित होकर बैरिकेड से टकराने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार में जा रही बाइक का नियंत्रण अचानक बिगड़ गया और वह सड़क किनारे लगे बैरिकेड से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद पुलिस और स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here